फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   forensic report could not solve Himanshi death mystery

हिमांशी की मौत का रहस्य नहीं सुलझा सकी फॉरेंसिक रिपोर्ट, एक्सपर्ट देंगे सलाह

Tue, 12 Jul 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
forensic report could not solve Himanshi death mystery

हिमांशी मौत प्रकरण में पुलिस ने चार्जशीट तो दाखिल कर दी है, लेकिन अभी भी इस मामले में लखनऊ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की राय ली जाएगी, ताकि केस को और पुख्ता किया जा सके।

विज्ञापन


इस मामले में लखनऊ फोरेंसिक टीम के भी बयान लिए जाएंगे। यह साफ किया जाएगा कि वह क्या वजह हैं, जिस कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट्स किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


इस संबंध में जांच अधिकारी मनीष मिश्र ने आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। सीओ ने बताया कि जल्द ही इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है।

नहीं हो पाया खुलासा

forensic report could not solve Himanshi death mystery

बता दें कि आगरा के बाद लखनऊ फोरेंसिक रिपोर्ट से भी यह साफ नहीं हो पाया था कि हिमांशी की मौत कैसे हुई। छह अप्रैल को संजयनगर में हिमांशी कश्यप का गोली लगा शव बाथरूम में मिला था।

हिमांशी बदायूं के  बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी थीं। उनकी शादी राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर कश्यप से दो साल पहले हुई थी।

इस मामले में कविनगर थाने में दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें सांसद सहित उनके परिवार के छह लोग नामजद हैं। नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा डासना जेल में बंद हैं। इस मामले में पुलिस ने दो जुलाई को चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed