फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreman's murder, family members ruckus in hospital

फोरमैन की हत्या, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Wed, 05 Feb 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 05 Feb 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Foreman's murder, family members ruckus in hospital

फरीदाबाद के जवाहर कालोनी में हुई फोरमैन की हत्या के बाद परिजनों ने बीके अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि ऑटो पार्टस कंपनी के मालिक भारत अरोड़ा जब तक नहीं आते हैं, वह शव को अस्पताल से नहीं ले जाएंगे।

परिजनों के हंगामा के बाद अस्पताल में पुलिस पहुंच गई है और उन्होंने जिस कंपनी में फोरमैन काम कर करता था उसके मालिक को बुला लिया है।

इससे पहले सोमवार को देर रात सारन थानाक्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक कंपनी में धावा बोलकर फोरमैन रामभरोसे की हत्या कर दी। कंपनी से बदमाशों ने लाखों का माल भी चुरा लिया।
विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी में रहने वाले भारत अरोड़ा की जवाहर कॉलोनी में ऑटो पॉर्ट्स बनाने की कंपनी है। रामभरोसे दरभंगा का रहने वाला था, जो छह साल से उस कंपनी में फोरमैन था। रामभरोसे कंपनी के ही प्रथम तल पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को सभी कर्मचारी काम करके घर चले गए, जिसके बाद रामभरोसे भी खाना खाने के लिए चला गया। जब वह खाना खाकर रात करीब साढे़ 11 बजे वापस आया, तो उसके कुछ देर बाद ही बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने रामभरोसे की हत्या कर दी। बदमाश कंपनी से करीब एक लाख रुपये का माल भी लूटकर ले गए। सुबह छह बजे कर्मचारी काम पर आए तो देखा कि रामभरोसे का शव पार्क में पड़ा हुआ था।


घटना की जानकारी पाकर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। सारन थाना इंचार्ज हेमंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed