{"_id":"e943b35256558ac10b9aa77d17b179f4","slug":"foreman-dead-under-hydra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रा की चपेट में आने से फोरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रा की चपेट में आने से फोरमैन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 05 May 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में इयरफोन लगाकर काम कर रहे एक फोरमैन पर शनिवार रात हाइड्रा (छोटी जेसीबी) मशीन का पहिया चढ़ गया।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
सूरजपुर पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी रऊफ अंसारी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की साइट सी स्थित आरएच कंपनी में बतौर फोरमैन कार्य करता था।
घटना के समय उसने मोबाइल की लीड कानों में लगा रखी थी। इसी दौरान हाइड्रा का अगला पहिया रऊफ के ऊपर चढ़ गया। रऊफ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी चालक हाइड्रा को छोड़कर फरार है।
पीड़ित परिजनों की ओर से बुलंदशहर निवासी हाइड्रा चालक विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।