खुलासा: यहां चलती हैं विदेशियों की रेव पार्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन एरिया में ब्रिटिश नागरिग रॉडिक एंड्रयू की हत्या के बाद कई खुलासे हो रहे हैं।
ताजा जानकारी में पता चला है कि निजामुद्दीन, भोगल व जंगपुरा में विदेशी लोगों खासकर ब्रिटेन के लोगों की रेव पार्टियां होती हैं। इन पार्टियों में ड्रग्स के अलावा शराब आदि का जमकर इस्तेमाल किया जाता है।
पार्टियों में विदेशी महिलाएं भी शामिल होती हैं। इसमें शामिल होने वाले लोग इस कदर ड्रग्स और शराब का सेवन करते हैं कि वह सुधबुध खो बैठते हैं।
...तो ऐसे हुई रॉडिक की मौत!
यह खुलासा ब्रिटिश नागरिक रॉडिक एंड्रयू रेमंड की मौत मामले की तफ्तीश के दौरान हुआ है। पुलिस अधिकारी इन रेव पार्टियों से रॉडिक की मौत को जोड़कर देख रहे हैं।
पुलिस अधिकारी रॉडिक के इन पार्टियों में शामिल होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। रॉडिक ने पार्टी में ड्रग्स ली होगी और ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई। इसके बाद पार्टी में शामिल लोगों ने हाथ-पैर बांधकर उसके शव को चर्च रोड पर फेंक दिया।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रॉडिक के हाथ-पैर बांधकर उसे चर्च रोड पर फेंकने वाले लोगों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
अंतिम बार यहां दिखा था रॉडिक
आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस टीमें पहाड़गंज और निजामुद्दीन इलाके में तफ्तीश में जुटी हैं। निजामुद्दीन इलाके में पुलिस डोर-टू-डोर तफ्तीश कर रही है। पुलिस के मुताबिक रॉडिक की फोटो पहाड़गंज में स्थित कोली केमिस्ट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
फुटेज में वह नशे की गोलियां लेते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मेट्रो की फुटेज भी मांगी थी, मगर उसमें रॉडिक कहीं दिखाई नहीं दिया।
पुलिस को आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन और निजामुद्दीन केबीच कोई लिंक दिखाई नहीं दे रहा है। रॉडिक को अंतिम बार जिंदा आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर देखा गया था।