{"_id":"3d767806a49b0df4d241a1db03d7c81f","slug":"foreigners-are-crazy-in-food-festival-at-connaught-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड फेस्टिवल में विदेशियों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड फेस्टिवल में विदेशियों ने जमाया रंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर चल रहे पकवान उत्सव में भीड़ उमड़ रही है। ठंड में मौसम में शुक्रवार को चाट पकौड़ी के साथ गर्मागरम जलेबियों का मजा लेने के लिए दूरदराज से लोग यहां पहुंचे। वहीं विदेशी सैलानियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
यहां कई राज्यों के प्रमुख व्यंजन मौजूद हैं। दही-भल्ले, राज कचौड़ी, दाल के लड्डू, कांजी, गोलगप्पे, आलू टिक्की के अलावा हैदराबाद की दम बिरयानी और राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा का बेहतरीन स्वाद लिया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी का तो जवाब ही नहीं है। कार्यक्रम में पकवान बनाने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। शाम को रंगारंग कार्यक्रम भी हो रहे हैं। उत्सव का आयोजन दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने किया है।
विज्ञापन