{"_id":"69172c14e0edd82cd30c4482","slug":"foreign-national-involved-in-fraud-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-112421-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: धोखाधड़ी में शामिल विदेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: धोखाधड़ी में शामिल विदेशी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
- नारायणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले से जुड़े बैंक खाते से निकाल रहा था पैसा
- 2023 से बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था, भुवनेश्वर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। नाइजीरिया निवासी आरोपी को पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से खाते से रुपये निकालते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपये, नौ एटीएम कार्ड और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर भुवनेश्वर ओडिशा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 12 नवंबर को पुलिस टीम को एक विदेशी नागरिक के धोखाधड़ी में शामिल होने और उसके पास कई एटीएम कार्ड होने की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए टीम ने नारायणा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दबिश देकर नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान ओबीना यूजीन के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि आरोपी जिस बैंक खाते से पैसे निकाल रहा था उस खाते से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत मैत्री विहार भुवनेश्वर ओडिशा पुलिस थाने में दर्ज है। नारायणा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के साथ बिंदापुर स्थित घर की तलाशी ली। जहां से पुलिस को दस मोबाइल फोन मिले। आरोपी 2023 से बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में रह रहा था।