{"_id":"69f0bfb134927abd9503daa1","slug":"foreign-mps-pay-obeisance-at-bangla-sahib-convey-message-of-harmony-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134221-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बंगला साहिब में विदेशी सांसदों ने टेका मत्था, सौहार्द का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बंगला साहिब में विदेशी सांसदों ने टेका मत्था, सौहार्द का दिया संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गुरुद्वारा बंगला साहिब में सोमवार को न्यूजीलैंड के सांसद डाना किर्कपैट्रिक और रीमा नाखेले ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मत्था टेका और अरदास में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व सांसद बख्शी कंवलजीत सिंह, रंजय सिक्का और हीना सिक्का भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संगत के साथ बैठकर गुरु घर की मर्यादा का पालन किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर दिल्ली के अकाली नेता गुणजीत सिंह बख्शी भी उनके साथ रहे। विदेशी जनप्रतिनिधियों की इस उपस्थिति को सिख धर्म के प्रति सम्मान और गहरी आस्था के रूप में देखा जा रहा है। संगत ने इसे धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और वैश्विक स्तर पर सिख परंपराओं की स्वीकार्यता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में यह भी चर्चा रही कि सिख समाज के साथ मजबूत जुड़ाव के कारण ही बख्शी कंवलजीत सिंह को तीन बार संसद सदस्य चुना गया। अंत में गुरुद्वारा के हैड ग्रंथी भाई रणजीत सिंह ने सभी अतिथियों को गुरु घर का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। यह दौरा भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।