{"_id":"65dc8c1da6e3ecd4b70f6aa5","slug":"foreign-minister-s-jashankar-said-uri-and-balakot-attacks-gave-befitting-reply-to-terrorism-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विदेश मंत्री एस जशंकर बोले- उरी और बालाकोट हमले ने आतंकवाद को दिया करारा जवाब, G20 ने G7 पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विदेश मंत्री एस जशंकर बोले- उरी और बालाकोट हमले ने आतंकवाद को दिया करारा जवाब, G20 ने G7 पर किया कब्जा
Mon, 26 Feb 2024 06:33 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:33 PM IST
सार
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उरी और बालाकोट हमले से भारत ने विश्व को जीत का संदेश दिया है। साथ ही G20 ने G7 पर कब्जा कर लिया है। कई नए समूह और तंत्र अस्तित्व में आए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि उरी और बालाकोट हमले पश्चिमी मोर्चे पर बढ़ते आतंकवाद को भारत का करारा जवाब था। एस जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 'भारत और विश्व' विषय पर पंडित हृदय नाथ कुंजरू मेमोरियल व्याख्यान 2024 को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उरी और बालाकोट हमले से भारत ने विश्व को जीत का संदेश दिया है। जयशंकर ने भारत के मजबूत होते वैश्विक पदचिह्न के बारे में बोलते हुए कहा कि पश्चिमी मोर्चे के आतंकवाद को करारा जवाब मिला। वैश्विक व्यवस्था के आर्थिक और राजनीतिक पुनर्संतुलन में प्रगति हुई है। G20 ने G7 पर कब्जा कर लिया है। कई नए समूह और तंत्र अस्तित्व में आए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की सूची में बदलाव आया है और भारत पिछले दशक में छह स्थान ऊपर आ गया है।
विज्ञापन