फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreign female passenger arrested from airport for smuggling foreign currency

Delhi: अमेरिकी डॉलर के साथ ईरानी महिला गिरफ्तार, 16 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Mon, 21 Nov 2022 08:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

यात्री के कब्जे से 19.6 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Foreign female passenger arrested from airport for smuggling foreign currency
अमेरिकी डॉलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाली एक विदेशी महिला यात्री को पकड़ा है। महिला ईरान की रहने वाली है। यात्री के कब्जे से 19.6 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दिल्ली हवाई अड्डा के टर्मिनल तीन पर सीआईएसएफ के खुफिया कर्मचारियों ने चेक-इन क्षेत्र में एक महिला यात्री की संदिग्ध हालत में घूमते देखा। शक होने पर कर्मियों ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। महिला यात्री की पहचान मलीहेह बदख्शां के रूप में हुई। वह मूलत: ईरान की रहने वाली है। उसने बताया कि वह दिल्ली से तेहरान जाने के लिए हवाई अड्डा पर आई है।
विज्ञापन


सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके टॉली बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की। जांच के दौरान बैग में कुछ विदेशी मुद्रा होने की जानकारी मिली। उसके ट्रॉली बैग की पूरी तरह से तलाशी ली गई। जिसमें से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के 19,600 अमेरिकी डॉलर मिले। जिसे यात्री ने बैग में रखे एक कपड़े में लपेटकर रखा था। महिला यात्री इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए महिला यात्री को कस्टम विभाग के अधिकारी को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed