फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forced extortion case in gurgaon.

प्रबंधन कर रहा जबरन वसूली, मामला दर्ज

Mon, 24 Nov 2014 01:03 AM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Forced extortion case in gurgaon.

सेक्टर-29 थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश सोसायटी में स्थानीय निवासियों ने प्रबंधन पर जबरदस्ती रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रिहायशियों की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ उगाही करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सुशांतलोक फेज एक निवासी डॉ. एके नागपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोसायटी में रखरखाव के नाम पर मैनेजमेंट कंपनी रिहायशी लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूलती है। उन्होंने पीआरओ फैसिलिटीज सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अधिकारियों पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया।


डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कंपनी अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed