{"_id":"0e73bb5b99fc5c38b9987e0bb9f0a450","slug":"for-those-who-celebrate-new-year-naka-deployed-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए नाका, जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए नाका, जवान तैनात
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Dec 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर जश्न मनाने वालों पर नजर रखने के लिए कमिश्नरी की पुलिस ने 104 पुलिस नाके लगाए हैं। जिसमें कुछ स्थान पर पुलिस नाके छोटे हैं और कुछ स्थान पर बड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त की ओर से अधिकारियों की हुई बैठक में उन्हें अपने क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश दिया गया। कमिश्नरी में नए साल पर जश्न मनाने वालों की प्रमुख भीड़ गुड़गांव-महरौली रोड, साइबर हब, साइबर सिटी, गोल्फ कोर्स रोड पर होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने गुड़गांव-महरौली रोड को नो व्हेकिल जोन बनाया है। जिसे पांच बजे शाम से रात दो बजे तक बंद किया जाएगा। बड़े नाको पर पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती होगी।
विज्ञापन
उस पर जवानों की संख्या 13 होगी। जबकि छोटे पुलिस नाकों पर एसआई व एएसआई की जिम्मेवारी होगी। इस पर जवानों की संख्या 10 होगी।
: पुलिस की ओर से तीनों जोन में 104 पुलिस नाका होगा।
: गुड़गांव-महरौली रोड पर 12 पुलिस नाके होंगे।
: थाना सेक्टर 29 व डीएलएफ फेस दो थाने के पास पांच-पांच पुलिस नाका व डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस के दो नाके लगेगें।
: तीनों जोन में 1600 पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
: साउथ जोन में रिजोर्ड व झील पर पुलिस की नजर है।
: वेस्ट जोन में सेक्टर 14 से लेकर दिल्ली रोड व पालम विहार पर पुलिस नाका लगेगा।
: डीएलएफ क्लब और हुडा जिमखाना क्लब में पार्टी मनाने के लिए अतिरिक्त अनुमति ली गई है।
: 264 स्थान पर शराब परोसने की स्थायी अनुमति है। जबकि 400 स्थान पर शराब परोसी जाएगी।