{"_id":"aff018c8918b97cba783b843980bb0e3","slug":"for-the-arrival-president-s-created-four-helipads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए चार हैलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए चार हैलीपैड
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
एनएच 91 स्थित शिवनादर विश्वविद्यालय में 18 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम को लेकर परिसर के अंदर चार हैलीपैड बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को भी पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
मेन गेट की तरफ राज्यपाल राम नाईक का हैलीकाप्टर उतारने के लिए हैलीपैड बनाया गया है। डी भवन के पीछे राष्ट्रपति के लिए तीन हैलीपैड बनाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किस स्थान पर कितना पुलिस बल तैनात होगा और वीआईपी के बैठने उनकी सुरक्षा समेत बिंदुओं को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारियों से वार्ता कर मुआयना किया।
विज्ञापन