फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For student safety government install cctv cameras in delhi schools

केजरीवाल सरकार 1028 स्कूलों में लगाएगी 1.46 लाख कैमरे, पैरेंट्स घर बैठकर बच्चों पर रख सकते हैं नजर

Thu, 17 May 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
For student safety government install cctv cameras in delhi schools

राजधानी में सीसीटीवी को लेकर मचे बवाल के बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के 1028 सरकारी स्कूलों में 1 लाख 46 हजार 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह फैसला स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए केजरीवाल सरकार ने 6 महीने का टारगेट तय किया है। इनका दावा है कि इन सीसीटीवी के मदद से अभिभावक अपने बच्चों की घर पर बैठकर निगरानी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार दिल्ली सरकार की एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी (ईएफसी) ने स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव की मंजूरी के लिए अगले हफ्ते कैबिनेट में लाने की तैयारी हो रही है। स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का टेंडर हो चुका है, यह टेंडर रेट कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर दिया गया। अभी कैबिनेट की मंजूरी के बाद वर्क अवॉर्ड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

For student safety government install cctv cameras in delhi schools
सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी लगाने के 597.51 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें 384.85 करोड़ रुपये कैमरे, 57.69 करोड़ रुपये 5 साल की मेंटेनन्स और 154.97 करोड़ रुपये इंटरनेट कनेक्शन के लिए खर्च होंगे। अभी पहले वर्क अवॉर्ड होने के बाद स्कूलों का निरीक्षण होगा और हर स्कूल में सीसीटीवी की संख्या को लेकर एस्टीमेट तैयार होगा। हर स्कूल में 150 से 200 कैमरे लगाए जाएंगे। 

सत्येंद्र जैन ने बताया कि सभी अभिभावकों को यूजरआईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसकी मदद से अभिभावक घर बैठकर फोन ऐप पर अपने बच्चे को देख सकेंगे। यदि किसी अभिभावक को स्कूल से रिकॉर्डिंग का डाटा लेना चाहते हैं तो उसे 30 दिनों तक का ले सकते हैं। 

समय-समय पर सभी कैमरों की जांच की जाएगी, जिससे पता किया जा सके कि वे काम कर रहे हैं कि नहीं।  सीसीटीवी वीडियो की लाइव फीड के लिए प्रिंसिपल रूम में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed