{"_id":"5c6f3152bdec224a620fef0d","slug":"for-lane-express-way-from-delhi-to-meerut-will-be-start-on-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली से मेरठ महज 45 मिनट में, गडकरी ने 3530 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली से मेरठ महज 45 मिनट में, गडकरी ने 3530 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Fri, 22 Feb 2019 04:46 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 22 Feb 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को करीब 3530 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को 15 अप्रैल से चालू कर दिया जाएगा।
इसके बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी 45 मिनट में पूरी होगी। उन्होंने बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग व मेरठ-बदायूं मार्ग को सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर बटन दबाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। 3450 करोड़ की लागत से वेस्ट यूपी के दो राजमार्गों को चार लेन किया जाएगा।
भाजपा के गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय के पास स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। गडकरी तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद 50 किमी लंबे बुलंदशहर-स्याना-गढ़ रोड (राज्यमार्ग-65) और 65 किमी लंबे मेरठ-बदायूं मार्ग (राज्यमार्ग-18) को सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया। इन दोनों सड़कों को चार लेन करने के सर्वेक्षण एवं डीपीआर के कार्यों का शुभारंभ किया। बताया कि बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग पर करीब 1500 करोड़ और मेरठ-बदायूं मार्ग पर 1950 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
एयरबोट के 13 प्रोजेक्ट पर काम जारी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यमुना में दिल्ली से आगरा और प्रयागराज से वाराणसी समेत देश भर में एयरबोट के 13 प्रोजेक्ट पर युद्धस्तर पर काम जारी है। जलमार्ग का डीपीआर भी सरकार ने बना लिया है। आने वाले साल में हम इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रयागराज से वाराणसी तक एक वोट शुरू कर रहे हैं, जिसकी स्पीड 80 किमी प्रतिघंटा होगी।