अवैध कब्जे के लिए तोड़ी 400 साल पुरानी दीवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबों के शहर फिरोजपुर झिरका में बनी मुगल कालीन ऐतिहासिक किले की दीवार को बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की नीयत से कई जगह से तोड़ दी।
इस बारे में स्थानीय प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों में रोष है। कभी नवाबों की नगरी रही फिरोजपुर झिरका को बसाते समय नवाब शमशुद्दीन ने शहर के चारों ओर दीवार खड़ी करा दी थी।
करीब दो किलो मीटर क्षेत्रफल में फैली दीवार को करीब 400 साल हो चुके हैं, इन सालों में भी इस दीवार को इतना नुकसान नहीं पहुंचा जितना अवैध कब्जे की वजह से इस दीवार को हुआ है।
ऐतिहासिक किले की दीवार पर चाहते थे अवैध कब्जा
सूत्रों की माने तो इस समय इस किले के आसपास अतिक्रमणकारी लगातार अवैध कब्जा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात तो और भी हद हो गई जब अवैध कब्जे की नियत से किले की दीवार ही तोड़ दी गई।
अभी इस मामले में पुलिस दीवार को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान नहीं कर सकी है। हालांकि उनका ये दावा जरूर है कि वो किले को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।
इस बारे में एसडीएम डीआर कैरों का कहना है कि किले की दीवार तोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।