फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for Fund'AAP' Selfi Mflrman With Campaign.

केजरीवाल ने चंदा जुटाने के लिए दांव पर लगाया मफलर

Sun, 21 Dec 2014 02:44 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
for Fund'AAP' Selfi Mflrman With Campaign.

सेल्फी विद मफलरमैन, आप के फंड जमा करने का नया तरीका। लोगों में मशहूर हो चुके दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर इस बार ठंड में पार्टी के लिए फंड जुटाने का काम करेगा। पार्टी ने फंड रेजिंग कैपेंन के तहत यह अनोखा तरीका ढूंढा है, जिसे नाम दिया गया है सेल्फी विद मफलरमैन यानी अरविंद केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचवाने का मौका।

विज्ञापन


आप की बंगलूरू इकाई ने दिल्ली विधानसभा के लिए फंड जुटाने के लिए इस कैंपेन को लॉन्च किया है। जिसके तहत लकी ड्रॉ के जरिए कुछ लोगों को मफलरमैन के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। ‘आप’ के सदस्य अरविंद झा ने बताया कि यह कार्यक्रम कर्नाटक ने ईजाद किया है।
विज्ञापन


यह पूरा कैंपेन इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ, आईटी बालाकृष्णन की देखरेख में शुरू किया गया है। बालाकृष्णन ने बताया कि बैटमैन व स्पाइडरमैन की ही तरह भारत में मफलरमैन है जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ रुपए में केजरीवाल के साथ सेल्फी

for Fund'AAP' Selfi Mflrman With Campaign.

उसी को ध्यान में रखकर हमने यह अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शनिवार यानी 20 दिसंबर से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।

पंजीकरण का मौका 7 जनवरी 2015 तक मिलेगा। पंजीकरण कराने के लिए इच्छुक व्यक्ति को पार्टी के खाते में कम से कम पांच सौ रुपये का चंदा जमा कराना होगा।

नए साल में 11 जनवरी 2015 को मफलरमैन केजरीवाल बंगलूरू में होंगे। पंजीकरण कराने वालों को उनसे हाई-टी प्रोग्राम के तहत मिलवाया जाएगा।

इस दौरान 25 लोगों का नाम ड्रॉ के जरिए निकाला जाएगा इन 25 लोगों को ही केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचवाने का मौका मिलेगा। पार्टी इसका प्रचार ट्विटर पर कर रही है। इतना ही नहीं लकी ड्रॉ निकालने के लिए साफ्टवेयर भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed