फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For admission to postgraduate program now apply online in CUET PG till July 10

PG Program Admission: सीयूईटी पीजी में अब 10 तक करें ऑनलाइन आवेदन, एनटीए ने छात्रों की मांग पर लिया फैसला

Sun, 03 Jul 2022 04:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Jul 2022 04:35 AM IST
सार

अब स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी में 10 जुलाई तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, छात्रों की मांग पर एनटीए ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा छात्र 12 से 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में भी सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
For admission to postgraduate program now apply online in CUET PG till July 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी 2022 में अब 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। छात्रों की मांग पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी 2022 में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट 10 जुलाई तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इसके अलावा छात्र 12 से 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में भी सुधार कर सकते हैं। हालांकि यदि कोई छात्र आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार करता है तो उसे उसकी फीस देनी होगी। पहले 4 जुलाई तक आवेदन पत्र भर सकते थे।
विज्ञापन

 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शनिवार शाम को पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें सीयूईटी पीजी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो की डेट आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है कि नए उम्मीदवार 10 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। जबकि 11 जुलाई रात 11.50 मिनट तक वे ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। फीस नेट बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट, यूपीआई या पेटीएम से जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 12 जुलाई से 14 जुलाई रात 11.50 मिनट तक जिन छात्रों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर रखा है, यदि वे उसकी त्रुटियों में सुधार या बदलाव करना चाहते होंगे तो कर सकते हैं। हालांकि जो भी बदलाव या त्रुटियों में सुधार होगा, उसके लिए उन्हें अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed