फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Footpaths on Vikas Marg have turned into illegal parking spaces.

Delhi NCR News: विकास मार्ग पर फुटपाथ बने अवैध पार्किंग स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
- लक्ष्मी नगर से निर्माण विहार तक मनमाने ढंग से खड़ी हो रहीं गाड़ियां, लग रहा भीषण जाम
विज्ञापन

, जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर से निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के बीच फुटपाथ पर बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीर बेहद परेशान हैं। पैदल चलने की जगह पर गाड़ियों का कब्जा होने से लोग मुख्य सड़क पर वाहनों के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। फुटपाथ भरने के बाद कई गैर-जिम्मेदार लोग सीधे सड़क पर ही गाड़ियां पार्क कर रहे हैं, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवैध पार्किंग स्थल बन गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पैदल चलने की जगह पर वाहन खड़े हैं और सड़क पर लोग चल रहे हैं, जिससे सुरक्षा का गंभीर संकट पैदा हो गया है। एक दुकान के सुरक्षा गार्ड मनोज ने बताया कि कई गाड़ियां तीन-चार दिनों तक बिना हटे यहीं खड़ी रहती हैं। वहीं ऑटो चालक दीनदयाल के मुताबिक, सड़क पर राहगीरों की आवाजाही के कारण दोपहर एक से रात नौ बजे तक मुख्य मार्ग पर भारी जाम लगा रहता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी आखिर किस विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed