फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Footpaths become garbage dumps, increasing problems for pedestrians

Delhi NCR News: फुटपाथ बने कूड़ाघर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
- द्वारका और उत्तम नगर में गंदगी से लोग सड़क पर चलने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। उत्तम नगर और द्वारका इलाके में फुटपाथों पर फैली गंदगी और मलबा राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कई जगह फुटपाथ कूड़ा घर में तब्दील हो चुके हैं, जिससे लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। इसके कारण तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथों पर सिल्ट, कूड़ा और निर्माण मलबा जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों के बीच चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। वहीं कई बस स्टॉप के पास जमा गंदगी और बदबू के कारण लोगों को वहां खड़े रहने में भी परेशानी हो रही है।


स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं। पानी भरने से बदबू फैलती है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि फुटपाथों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाकर फुटपाथों को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके।
विज्ञापन


लोगों की राय-
फुटपाथ पर सिल्ट जमा होने से चलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है, जो काफी खतरनाक है। - सचिन, स्थानीय दुकानदार, उत्तम नगर

कूड़ा और मलबा पड़ा रहने से दूसरे लोग भी वहीं कचरा डालने लगते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। - हरीश, राहगीर, द्वारका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed