{"_id":"69e8d6215d2f7c2fd5008bdb","slug":"foot-overbridge-approved-at-pitampura-prashant-vihar-metro-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133335-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन पर पास हुआ फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन पर पास हुआ फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
डीएमआरसी ने पीडब्ल्यूडी को भेजा प्रस्ताव, जल्द शुरू होगा काम
विधानसभा अध्यक्ष के दखल के बाद शुरू हुई परियोजना, तेज होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन और रोहिणी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आउटर रिंग रोड पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। अब इसे मंजूरी के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भेजा गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने डीएमआरसी को इसके लिए पत्र लिखा था। वर्तमान में पीतमपुरा की ओर से मेट्रो स्टेशन में एंट्री होती है। इससे प्रशांत विहार, रोहिणी और आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और मरीजों को होती है। स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, प्रशांत विहार के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। मेट्रो स्टेशन जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद ये परियोजना अब शुरू हो गई है। डीएमआरसी ने अध्यक्ष को जानकारी दी है कि फुट ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार हो गया है। इसके लिए मौजूदा फ्लाईओवर के नीचे जरूरी ऊंचाई बनाए रखने के लिए संभव है कि सड़क ढांचे में कुछ बदलाव भी करने होंगे। पीडब्ल्यूडी से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा एंट्री-एग्जिट नंबर-1 के पास जेब्रा क्रॉसिंग, बेहतर पैदल रास्ता और ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक लिफ्ट लगाने का भी प्रस्ताव है। ये योजना स्टेशन के मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन प्लान का हिस्सा है।