प्लेन की तरह ट्रेन में मिलेगा ट्रॉली से खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेन की तर्ज पर अब आपको ट्रेन में भी खाने की ट्रॉली घूमती नजर आएंगी। पेंट्री स्टाफ इस ट्रॉली से ही आपकी सीट पर खाना पहुंचाएंगे। इस ट्रॉली को ऐसे विशेष डिजाइन से तैयार किया जाएगा जिससे आपको गर्मा-गर्म खाना मिल सके।
ट्रेन में खाने की शिकायत के वजह से रेलवे इन दिनों अपने कैटरिंग विभाग को ठीक करने में जुटा है। इस अभियान में रेलवे ने प्लेन की तरह ही साफ-सुथरी ट्रॉली से खाना सर्व करने का निर्णय लिया है।
एक सर्कुलर जारी कर रेलवे ने कमर्शियल विभाग को यह निर्देश दिया है कि राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेन में इस तरह की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही रेलवे ने यह भी निर्णय लिया है कि ट्रेन के सभी कोच में मिनी पेंट्री की व्यवस्था की जाए। जिसमें डिप फ्रीजर, हॉट ब्वायलर की व्यवस्था हो, ताकि खाने को गर्म रखा जा सके और पेय पदार्थ ठंडा रखा जा सके।
खाने की पैकेजिंग और प्रजेंटेशन पर खास ध्यान
उत्तर रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर कैटरिंग संदीप साइलस ने बताया कि खाना सर्व करने के लिए टॉली को विशेष डिजाइन से तैयार किया जाएगा। ऐसी ट्रॉली होगी जिससे एसी 3 के यात्रियों को भी इसी माध्यम से खाना सर्व किया जा सके।
खाने की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। थ्री पी (प्रजेंटेशन, पैकेजिंग और प्रिपेयरेशन) पर खास खास ध्यान दे रहा है।
खाने को अदब से पेश करने पर विशेष ध्यान देने की बात की गई है। दो कोच को जोड़ने वाले वेस्टीबल एरिया को भी ठीक किया जाएगा। दो कोच के कनेक्टिंग वाले जगह पर रबर के लेयर बिछाए जाएंगे ताकि ट्रॉली को एक कोच से दूसरे कोच में ले जाने में परेशानी न हो।