{"_id":"5fe52b398ebc3e3b850cfdc2","slug":"food-to-be-available-for-one-rupee-as-jan-rasoi-starts-in-gandhinagar-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः एक रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, ‘जन रसोई’ की गांधीनगर में शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः एक रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, ‘जन रसोई’ की गांधीनगर में शुरुआत
Fri, 25 Dec 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर ...
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में भी अब गरीबों को एक रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। अम्मा रसोई की तरह पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में ‘जन रसोई’ की शुरुआत की गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा
विज्ञापन
सांसद गौतम गंभीर ने इसका उद्घाटन किया। यह कैंटीन 3,500 वर्ग फुट क्षेत्र में है जहां एक साथ 100 लोग भोजन कर सकेंगे। कोरोना को देखते हुए फिलहाल 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने इस मौके पर कहा कि शहर के गरीब से गरीब व्यक्ति पौष्टिक और स्वच्छ भोजन से वंचित ना रहे इसे ध्यान में रखते हुए जन रसोई की शुरुआत की गई है। दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर ने कहा कि अन्य राज्यों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कैंटीन हैं जो जरूरतमंदों को रियायती भोजन मुहैया कराती हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कभी भी ऐसी पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
गंभीर ने यह भी कहा कि हर किसी को जाति, पंथ, धर्म या वित्तीय स्थिति को अलग रखकर स्वस्थ और स्वच्छ भोजन का अधिकार है। बेघर और निराश्रितों को एक दिन में दो समय का भोजन भी न मिल पाना दुखद है। यह ऐसी चीज है जिसका दिल्ली सरकार को ध्यान रखना चाहिए था। वे गरीबों के हितैषी होने के बारे में दावे करते हैं लेकिन वे इस बुनियादी मांग को भी पूरा नहीं कर पाए हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूर भोजन और अन्य बुनियादी संसाधनों की कमी के कारण शहर छोड़ने को मजबूर हुए लेकिन उनकी मदद करने के बजाय, दिल्ली सरकार उनसे छुटकारा पाने के लिए उन्हें उनके घर पहुंचाने के बारे में अफवाहें फैला रही थी। यह मेरा सपना है कि दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ भोजन और स्वच्छ पानी मिले। मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक यह सपना सच नहीं हो जाता।