{"_id":"9d495a5adbe818ee5133015efbd787fa","slug":"food-supplement-feeding-in-the-name-of-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सप्लीमेंट के नाम पर खिला रहे ‘जहर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सप्लीमेंट के नाम पर खिला रहे ‘जहर’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-विदेश के नामचीन फूड सप्लीमेंट के नाम से बिकने वाला नकली सप्लीमेंट जांच में जहरीला पाया गया है। युवाओं को तत्काल फायदा दिखाने के लिए इसमें घातक श्रेणी के स्टेराइड मिलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
डीओ विनीत कुमार ने बताया कि सप्लीमेंट में बड़ी मात्रा में स्टेराइड मिला है। यह सेहत के लिए अनसेफ की श्रेणी में है। इसका प्रयोग थोड़ी मात्रा में भी जानलेवा हो सकता है। आरोपियों के खिलाफ नकली सप्लीमेंट बनाने का मामला पहले से दर्ज है, अब दूसरा अभियोग दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
नकली फूड सप्लीमेंट बनाने का धंधा गाजियाबाद में धड़ल्ले से चल रहा है। पिछले साल मुरादनगर और हिंडन विहार से करोड़ों रुपये का नकली फूड सप्लीमेंट पकड़ा गया था।
विज्ञापन
अफसरों को सूचना मिली थी कि लोनी क्षेत्र में बड़े स्तर पर नकली फूड सप्लीमेंट बनाने का धंधा चल रहा है। क्राइम ब्रांच और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अफसरों ने 25 जुलाई को दिल्ली से सटे लोनी क्षेत्र में सप्लीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी।
नकली सप्लीमेंट बनाने वाले गिरोह केदो लोगों को मौंके से पकड़ा भी गया था। उनकी निशानदेही पर लोनी और खजूरी क्षेत्र से करीब एक करोड़ का सप्लीमेंट बरामद किया गया।
इसमें देश के नामचीन ब्रांडों के अलावा कैलीफोर्निया, जापान, रूस, थाईलैंड, अमेरिका और कनाडा के प्रसिद्ध ब्रांडों का नकली माल मिला था। इसके अलावा बच्चों को दिए जाने वाले फूड सप्लीमेंट, मिल्क पाउडर, और ग्लूकोज भी बड़ी मात्रा में पकड़े गए थे।
फूड सेफ्टी अफसरों ने बताया कि इसकी सप्लाई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि कई राज्यों में की जाती थी। इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
अमूल दूध और सुगंध की गुझिया फेल
खाद्य पदार्थों में मिलावट थमने का नाम नहीं ले रही है। अमूल दूध और सुगंध मिष्ठान भंडार की गुझिया भी मानकों पर खरी नहीं उतरी। फूड सेफ्टी विभाग ने इनके खिलाफ अभियोग दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
लालकुआं के हंस सीड कंपाउंड क्षेत्र स्थित एजेंसी (सी-एंड-एफ) पर 29 जुलाई को फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापामारी की थी। मौके पर मिले खराब दूध के 480 पैकेट अफसरों को टीम ने नष्ट करा दिए।
अमूल सीएंडएफ के नॉमिनी मैनेजर विश्वजीत सिंह ने बताया किछह सैंपल जांच को भेजे थे। दूध का सैंपल फेल होने की जानकारी नहीं मिली है। सैंपल रिपोर्ट मिलने पर डेयरी का लीगल सेल विचार करेगा।
वहीं, सुगंध मिष्ठान्न भंडार के राहुल ने बताया कि गुझिया सहित सभी मिठाई मानकों के अनुसार बनाते हैं। पता नहीं क्या मिलावट मिली है।
इसकी जानकारी करेंगे। डीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस जारी किया गया है। इसके खिलाफ अभियोग दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।