{"_id":"30f0fb2370b5002b648fa38627257be8","slug":"food-security-scheme-depot-holder-lost-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा में होने लगी गड़बड़ी, दो डिपो होल्डर के लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा में होने लगी गड़बड़ी, दो डिपो होल्डर के लाइसेंस रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 May 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दिए जाने वाले राशन में गड़बड़ी करने वाले डिपो होल्डरों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को दो डिपो होल्डरों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विभाग के पास इन डिपो होल्डरों के खिलाफ कई शिकायतें आई थीं। इन डिपो होल्डरों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा।
विभाग की टीम ने शुक्रवार को रामनगर में नरेश डिपो व ललन प्रसाद डिपो का निरीक्षण किया था, जिसमें खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाला राशन रखा हुआ नजर आया, जबकि यह राशन अब तक वितरित कर दिया जाना था। इसके अलावा भी कई तरह की खामियां सामने आईं, जिसके बाद इन डिपो होल्डरों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, लोगों की शिकायत आ रही है कि डिपो होल्डर उन्हें राशन न देकर बाजार में बेच रहे हैं, जिससे लोगों को इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें राशन देने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीक्षक केके गोयल ने बताया कि कई दूसरे डिपो होल्डरों पर भी कार्रवाई की जानी है, जांच की जा रही है।