फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food Safety Department of the capsule and will monitor performance-enhancing drugs

शक्तिवर्धक कैप्सूल की निगरानी करेगा फूड सेफ्टी विभाग

Sun, 21 Jun 2015 08:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department of the capsule and will monitor performance-enhancing drugs

मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली शक्तिवर्धक दवाओं और मिनरल्स की निगरानी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ही करेगा। अभी तक ड्रग इंस्पेक्टर भी इनका परीक्षण कराते थे।

विज्ञापन


फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की 2007 में जारी हुई गाइडलाइन का पालन न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टोर स्वामियों और कंपनियों ने इनकी बिक्री की अनुमति भी नहीं ली है।
विज्ञापन


ऐसे में अफसरों ने 20 से ज्यादा शक्तिवर्धक दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। शक्तिवर्धक दवाओं और टॉनिकों को लेकर लंबा विवाद है। ड्रग अफसर इनको दवाई मानते रहे हैं, जबकि फूड सेफ्टी अफसर इनको फूड सप्लीमेंट मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम आदि भी इसी श्रेणी में आते हैं। शासन ने 2007 में फूड एक्ट के स्थान पर फूड सेफ्टी एक्ट लागू किया और इसमें शक्तिवर्धक दवाओं, फूड सप्लीमेंट और टॉनिकों को ड्रग से बाहर कर दिया गया।


इसके बावजूद उक्त दवाओं-मिनरल्स को बनाने और बेचने वालों ने फूड लाइसेंस नहीं लिया। ऐसे में इनका परीक्षण भी विधिवत नहीं हो पाया।

फूड सेफ्टी विभाग के सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली ताकत की दवाओं-मिनरल्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें ज्यादातर बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट हैं। इनकी बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के डीओ विनीत कुमार ने बताया कि ताकत की दवाओं के साथ ही टॉनिकों और मिनरल्स का परीक्षण अब फूड डिपार्टमेंट कराएगा।

कुछ प्रोडक्ट पर रोक लगाने की सूचना अभी विधिवत प्राप्त नहीं हुई है। आदेश आते ही इनकी बिक्री बंद करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed