फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food Minister Imran Hussain said NFSA card holders are being given free ration for the month of May-June

दिल्ली में सभी एनएफएसए राशन कार्डधारकों को मई-जून के लिए राशन मुफ्त

Sat, 15 May 2021 01:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 15 May 2021 01:54 PM IST
सार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत, पीआर और पीआरएस श्रेणी में एनएफएस लाभार्थियों को हर महीने पांच किलो खाद्यान्न प्रदान किया जाता है जिसमें चार किलो गेहूं और एक किलो चावल शामिल हैं...

विज्ञापन
Food Minister Imran Hussain said NFSA card holders are being given free ration for the month of May-June
राशन - फोटो : pixabay

विस्तार

खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने शुक्रवार को दिल्ली में खाद्य वितरण योजना का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि एनएफएसए कार्ड धारकों को मई-जून माह के लिए राशन मुफ्त दिया जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से दिल्ली में लगभग 72,77,995 लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त PMGKAY के तहत चार किग्रा गेहूं और एक किग्रा चावल प्रति व्यक्ति सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त दिया जाएगा। सभी कार्ड धारकों को दोनों योजनाओं के अंतर्गत राशन का लाभ दिया जायेगा।  

विज्ञापन


इस निर्णय से लगभग 17,78,632 परिवारों के 72,77,995 लाभार्थियों को राशन का लाभ पहुंचेगा। इसमें 2,81,006 लाभार्थियों वाले 68,732 अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवार भी शामिल हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक़ पीआर और पीआरएस श्रेणी के तहत प्रत्येक एनएफएसए लाभार्थी मई और जून 2021 के दो महीनों के लिए प्रति माह आठ किलो गेहूं और दो किलो चावल के हकदार हैं। प्रत्येक एएवाई परिवार को एनएफएसए के तहत 25 किलो गेहूं, 10 किलो चावल और एक किलो चीनी के साथ-साथ पीएमजीकेएवाई के तहत प्रति सदस्य चार किलो गेहूं और एक किलो चावल मई और जून 2021 माह के लिए मुफ्त में दिया जायेगा।  
विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत, पीआर और पीआरएस श्रेणी में एनएफएस लाभार्थियों को हर महीने पांच किलो खाद्यान्न प्रदान किया जाता है जिसमें चार किलो गेहूं और एक किलो चावल शामिल हैं। एएवाई श्रेणी के तहत नियमित रूप से पात्रता प्रति घर 25 किलोग्राम गेहूं, 10 किलो चावल प्रति घर और एक किलो चीनी प्रति घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एनएफएस योजना के अंतर्गत गेहूं  दो रुपये प्रति किलो, चावल चीन रुपये प्रति किलो और चीनी 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाता है, जो कि मई 2021 और जून 2021 के महीनों के लिए राशन प्राप्त करते समय एनएफएस लाभार्थियों (एएवाई लाभार्थियों सहित) से नहीं लिया जाएगा।


इसके अलावा, PMGKAY के तहत प्रत्येक पीडीएस लाभार्थी (पीआर, पीआरएस और एएवाई) को प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न जिसमें चार किलो गेहूं और एक किलो चावल शामिल है। मई 2021 और जून 2021 के महीनों में मुफ्त दिया जायेगा। इस प्रकार, पीआर और पीआरएस श्रेणी के तहत प्रत्येक लाभार्थी को मई 2021 और जून 2021 के लिए प्रति माह कुल 10 किलो खाद्यान्न यानी आठ किलो गेहूं और दो किलोग्राम चावल मुफ्त मिलेगा। प्रत्येक AAY परिवार को मई 2021 और जून 2021 के लिए दोनो महीनों में मुफ्त में 25 किलोग्राम गेहूं और 10 किलो चावल प्रति माह के साथ अतिरिक्त चार किलो गेहूं और एक किलो प्रति माह चावल भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed