{"_id":"54b61b643dc0e07d2fdf8f1c9d3c52fe","slug":"fonrsa-argued-to-make-rwa-equivalent-to-gram-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या RWA को मिलेगा ग्राम सभा का दर्जा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या RWA को मिलेगा ग्राम सभा का दर्जा?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से आरडब्ल्यूए को ग्रामसभा के बराबर दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट सोशल एसोसिएशन (फोनरसा) की ओर से बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि यूपी एग्रो चेयरमैन नरेंद्र भाटी शामिल हुए।
विज्ञापन
इसमें फोनरसा ने नोएडा की जमीन को फ्री होल्ड कराने, सेक्टरों की सुरक्षा में प्राधिकरण की ओर से गार्ड लगवाने, पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू करने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति और आंतरिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग नरेंद्र भाटी से की।
विज्ञापन
नरेंद्र भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचायी जाएंगी। साथ ही इन्हें पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
फोनरसा अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 40 आरडब्ल्यूए, एनईए, फेडेरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज सहित तमाम संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो फोनरसा सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेगी। इस अवसर पर एनईए केअध्यक्ष विपिन मल्हन, वीकेसेठ, मोहन चंद, सूबे सिंह यादव, अशोक चौहान, ऋषिपाल सिंह, एसके कंसल आदि उपस्थित रहे।