फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fog trouble for two days Meteorological Department issues yellow alert rain fall on New Year

दो दिन कोहरा करेगा परेशान: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, नए साल पर बरसेंगे बदरा; अभी और बढ़ेगी ये ठंड

Mon, 29 Dec 2025 07:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 07:20 PM IST
सार

सोमवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Fog trouble for two days Meteorological Department issues yellow alert rain fall on New Year
दिल्ली में कोहरे का अलर्ट - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन तक घने कोहरे और एक दिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

बुधवार को छाए रहेंगे बादल
मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान में बादल छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे से लिपटी रही सुबह
सोमवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक के साथ 22.4 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 9.1 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 10.1, लोधी रोड में 9 व पालम में 8.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

नए साल पर बारिश के आसार
दिल्ली में इस बार नए साल पर भी मौसम खराब रह सकता है। हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिल्ली में 31 दिसंबर को बादल छाऐंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों यानी 31 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री तक आ सकता है। इससे ठिठुरन का अहसास होगा। गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 से 20 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल के बीच अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20 से 23 और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed