{"_id":"6737f05a2a4a7eb0ae034fe3","slug":"fog-prevails-in-delhi-ncr-air-in-very-poor-category-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में छाई है धुंध, हवा बेहद खराब श्रेणी में, कुछ दिन रहेगा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में छाई है धुंध, हवा बेहद खराब श्रेणी में, कुछ दिन रहेगा ऐसा
Sat, 16 Nov 2024 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2024 06:37 AM IST
सार
हवा बेहद खरब श्रेणी में बनी हुई है। हल्की हवाओं से मौसम में ठंडक है। अभी कुछ दिव ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में छाई धुंध
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई हुई है हवा बेहद खरब श्रेणी में बनी हुई है। हल्की हवाओं से मौसम में ठंडक है। अभी कुछ दिव ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) का कहना है कि शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को भी हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। इससे हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने लगी है।
इससे दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा के ऊपर जमा प्रदूषण दिल्ली की तरफ रुख कर गया है। इस दौरान सतह पर चलने वाली हवा की गति भी धीमी रही। इससे प्रदूषक दूर तक नहीं फैल सके।