फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fog havoc in Delhi NCR 200 flights and more than 60 trains affected

कोहरे का कहर: 200 उड़ानें और 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कम दृश्यता के चलते यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Fri, 29 Dec 2023 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Dec 2023 10:48 PM IST
सार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और कुछ को रद्द कर दिया गया। कोहरे के कारण 56 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं वहीं वंदे भारत 19 घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
Fog havoc in Delhi NCR 200 flights and more than 60 trains affected
कोहरे का कहर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इससे हवाई और रेल सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हुईं। हवाई सेवाओं में 200 से अधिक विमानों को विलंब हुआ। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सेवाएं शामिल हैं। कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं रेलवे की बात करें तो 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और कुछ को रद्द कर दिया गया। एयरलाइंस ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले एयरलाइंस की वेबसाइट पर उड़ानों की स्थिति देखने का अनुरोध किया है। यूपी के रामपुर के रहने वाले फकरूल ने बताया कि उन्हें शारजाह की उड़ान पकड़ने के लिए ठंड में टी-3 पर 12 घंटे इंतजार करना पड़ा। ऐसे मौसम में देरी की स्थिति में एयरलाइन ने यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह दृश्यता 150 मीटर रही, जो उड़ान संचालन के लिए मध्यम मानी जाती है। एक अन्य यात्री कुलदीप ने बताया कि उन्हें टोरंटो की उड़ान पकड़नी है, लेकिन उसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन


19 घंटे की देरी से पहुंची वंदे भारत
कोहरे के कारण 56 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। इनमें प्रमुख रूप से बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 19.09 घंटे, कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 15.15 घंटे, मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर पंजाब मेल 12.10 घंटे, तिरुपति-हजरत निजामुद्दीन एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 14.15 घंटे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 11.45 घंटे, रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 11.30 घंटे, चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस 11.30 घंटे, पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 11.30 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10.45 घंटे, पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस-सवा दस घंटे, बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-सवा नौ घंटे, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस नौ घंटे, पुद्दुचेरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस पौने नौ घंटे, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस आठ घंटे, बलरामपुर-ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस आठ घंटे, नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस सचखंड एक्सप्रेस सवा सात घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा सात घंटे, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा सात घंटे, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस सवा सात घंटे, मधुपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट सात घंटे, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौने सात घंटे,अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे,योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे, अयोध्या छावनी-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस पांच घंटे, पुुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे, डाॅ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी स्वराज एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची।


पांच ट्रेनें देरी से हुईं रवाना
कोहरे के कारण पांच ट्रेनें देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। इनमें पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट पौने छह घंटे, नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 7.40 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 4.20 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 4.50 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम-साढ़े पांच घंटे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed