फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather Forecast Today Fog and Rain IMD Alert Delhi Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi

दिल्ली-NCR में छाया कोहरा: बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी आंशिक बादल रहने के आसार

Sat, 21 Mar 2026 08:40 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sat, 21 Mar 2026 08:40 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद शनिवार को सर्दी और कोहरा रहा। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Forecast Today Fog and Rain IMD Alert Delhi Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi
गाजियाबाद में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, नई दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार तक लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यह बीते दो साल में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 20 मार्च (शुक्रवार) तक 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि वर्ष 2025 में पूरे माह दो मिमी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि शनिवार और रविवार को आंशिक बादल छाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पांच महीने बाद 93 रहा एक्यूआई, लोगों ने खुलकर ली सांस
दिल्ली में हुई बारिश के चलते शुक्रवार को बीते पांच महीने बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। ऐसे में इस सीजन की सबसे साफ हवा रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 44 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही यहां एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 86 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed