{"_id":"5e23984e8ebc3e4adc1eea79","slug":"fog-and-cold-winds-again-in-delhi-ncr-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में आज फिर कोहरा और सर्द हवाओं का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर कोहरा और सर्द हवाओं का दौर
Sun, 19 Jan 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
cold delhi
दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के फिर कोहरा और सर्द हवाओं का दौर है। आने वाले दिनों में धुंध और घनी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं हैं। अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। यह 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 से 22 जनवरी तक रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी भारत में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाएं पहाड़ों की ठंडक मैदानों में पहुंचा रही हैं। इससे दिल्ली समेत हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ कोहरा शनिवार को सुबह से लेकर दिन में देर तक रहा। शनिवार को बारिश व धुंध के बाद धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह-शाम गलन बरकरार है।