{"_id":"be4f7b445f1ab5921fbf2784a09ef3cd","slug":"fob-will-be-on-tirahe-nandgram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदग्राम तिराहे पर बनेगा एफओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदग्राम तिराहे पर बनेगा एफओबी
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम की करीब एक लाख आबादी को जल्द ही फुटओवर ब्रिज का तोहफा मिलेगा। नगर निगम एनएच-58 से 100 फुटा रोड पर जाने के लिए नंदग्राम चौक पर एफओबी बनाएगा।
विज्ञापन
निगम के यातायात विभाग ने एक फर्म की मदद से फिजिबिलिटी और सर्वे का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, मेरठ रोड तिराहे के लेफ्ट फ्री हो जाने के बाद एनएच-58 पर वाहनों का दबाव और रफ्तार बढ़ गई है।
विज्ञापन
नंदग्राम की ओर से हाईवे पार कर मेरठ रोड जाना मुश्किल हो गया है। हादसों की संभावनाएं देखते हुए इसे हल करने के लिए निगम ने नंदग्राम कट पर एफओबी बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता और यातायात प्रभारी एके सिंह ने बताया कि नंदग्राम चौक पर एफओबी बनाने के लिए फिजिबिलिटी देखी जा रही है। एफओबी के लिए निगम हाईवे की जमीन का इस्तेमाल नहीं करेगा।
दोनों ओर निगम की जमीन पर फाउंडेशन तैयार कर क्रॉस स्टेयर्स वाला एफओबी बनाया जाएगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होते ही प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।