{"_id":"60c205f667f9300e5179159e","slug":"fmge-graduate-exam-cancellation-demand-due-to-covid-19-appeal-in-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएमजीई: कोविड के चलते 18 जून को होने वाली विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएमजीई: कोविड के चलते 18 जून को होने वाली विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा रद्द करने की मांग
Thu, 10 Jun 2021 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:00 PM IST
सार
न्यायमूर्ति अमित बंसल ने संगठन के वकील से कुछ दस्तावेज ऑन रिकॉर्ड रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई शुक्रवार तय कर दी
विज्ञापन
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
डॉक्टरों के एक संगठन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर कर 18 जून को होने वाली विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) स्क्रीनिंग टेस्ट को देश की मौजूदा कोविड स्थिति के कारण स्थगित करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अमित बंसल ने संगठन के वकील से कुछ दस्तावेज ऑन रिकॉर्ड रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई शुक्रवार तय कर दी। एसोसिएशन ऑफ एमडी फीजियंस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के रूप में सीमित शहरों को ही अधिसूचित किया जा रहा है और ऐसे में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को कोविड टीके की एक भी खुराक लिए बिना यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
इस संगठन के सदस्यों में कुछ विदेशी मेडिकल स्नातक भी हैं जिन्होंने विदेशों में स्थित संस्थानों में अपना प्राथमिक मेडिकल पाठ्यक्रम पूरा किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) और राष्ट्रीय मेडिकल आयोग (एनएमसी) के वकील ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया कि यह केवल एक योग्यता परीक्षा है और अगर याचिकाकर्ता जून में परीक्षा में शामिल नहीं होते तो वे दिसंबर में भी परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि कुछ उम्मीदवारों के जोर देने पर परीक्षा स्थगित नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन