{"_id":"3b892ac0721710f1ba7ab9b8754a9fd2","slug":"flower-exbition-starts-on-21-feb-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकनी गार्डेन चाहिए तो आइए नोएडा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकनी गार्डेन चाहिए तो आइए नोएडा स्टेडियम
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
अगर आप फ्लैट में रहते हैं और बगीचे का शौक रखते हैं, मगर जगह की कमी के चलते पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों।
विज्ञापन
अब अगर आप चाहें तो बालकनी में ही बगीचे का अनुभव ले सकेंगे। नोएडा में आयोजित होने वाली आगामी पुष्प प्रदर्शनी में आपको यह देखने को मिल जाएगा।
पुष्प प्रदर्शनी 21 फरवरी से 23 फरवरी तक नोएडा स्टेडियम के फुटबाल ग्राउंड में आयोजित होगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
इस बार की पुष्प प्रदर्शनी में खास बात बालकनी गार्डन है। फ्लोरी कल्चर सोसायटी की संयुक्त सचिव दीपा पसरीचा ने बताया कि नोएडा में जिस तरह से फ्लैट कल्चर बढ़ रहा है।
उसे देखते हुए पहली बार इसे पुष्प प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। बालकनी में कौन-कौन से पौधे और किस तरह से सजाया जाए, जिससे कि बगीचे जैसा अनुभव हो, इसकी झलक दिखेगी। नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग खुद इसे लेकर आ रहा है।
विज्ञापन