फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   flop show strike in greator nodia

ग्रेटर नोएडा में फ्लॉप शो रही हड़ताल, महज 250 कर्मी जुटे

Wed, 02 Sep 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 02 Sep 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
flop show strike in greator nodia

शहर में कई मजदूर और श्रमिक संगठनों की हड़ताल फ्लॉप शो साबित हुई। कलेक्ट्रेट परिसर पर बैठक के लिए करीब ढाई सौ लोग ही जुट पाए और भाषणों में नए नियमों का विरोध करके हड़ताल की औपचारिकता समाप्त हो गई। वहीं, गौर सिटी मैदान पर बुलाई गई सभा में लोगों के न जुटने पर सभा ही स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


तीन वर्ष पहले 21 सितंबर को मजदूर-श्रमिक यूनियनों की हड़ताल के दौरान जिले में जमकर हुई तोड़फोड़ के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों का पहरा कलेक्ट्रेट, गौर सिटी मैदान, औद्योगिक सेक्टरों, बड़े उद्योगों व श्रमिकों के गांवों के रास्तों में लगा रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में तय कार्यक्रम के अनुसार, सीटू और किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने मोजर बेयर गोल चक्कर से इकट्ठा होकर औद्योगिक क्षेत्र में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होकर विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जाहिर किया और एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद दोपहर एक बजे तक सभा समाप्त कर दी। ज्ञापन में महंगाई व मजदूरों के लिए बने कानूनों में संशोधन का विरोध।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें काम के घंटे बढ़ाना, ठेके पर काम को बढ़ावा देना, न्यूनतम मजदूरी दर न बढ़ाना, हायर एड फायर नीति को बढ़ावा देने से परेशानी आदि मुद्दे शामिल रहे। इस दौरान सीटू से मोहम्मद अजीज, भारत डेंजर, कामरेड सागर, मुकेश और किसान सभा के नेता कामरेड सरदाराम भाटी, डॉ. रूपेश वर्मा, हरेंद्र खारी आदि लोग मौजूद रहे।

तीन साल पूर्व हुए हंगामे में उद्योगों के बंद रहने पर श्रमिक हड़ताल के लिए पूरी संख्या में जुटे थे और असामाजिक तत्वों के बहकावे में तोड़फोड़ कर बैठे थे। इस बार उद्योग खुले रहे और श्रमिकों के काम पर रहने के कारण हड़ताल पूरी तरह से बेअसर हो गई।


साइट फोर स्थित कंपनी सिस्टम एयर में सुबह के समय कुछ श्रमिकों ने कंपनी में काम करने जा रहे श्रमिकों को जबरन रोकने की कोशिश की। सूचना पर तुरंत पुलिस फोर्स पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed