फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Floods from hills to plains: Torrential rains wreak havoc in UP; 58 dead.

पहाड़ से मैदान तक बाढ़: यूपी में आफत की बारिश, 58 मौत; पहाड़ पर बर्फ, दिल्ली में गिरा पारा; चारधाम यात्रा रुकी

Sun, 27 Sep 2026 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Sep 2026 06:20 AM IST
सार

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यूपी में भारी बारिश के चलते दीवार ढहने, पेड़ व पोल गिरने जैसे हादसों में 58 लोगों की जान चली गई। वहीं 117 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Floods from hills to plains: Torrential rains wreak havoc in UP; 58 dead.
मुसीबत की एक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मूसलाधार बारिश से चौतरफा आफत है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यूपी में भारी बारिश के चलते दीवार ढहने, पेड़ व पोल गिरने जैसे हादसों में 58 लोगों की जान चली गई। वहीं 117 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी का असर दिल्ली में भी दिखा और 12 दिन बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तेज हवाएं चलने से लोगों को सिहरन महसूस हुई। उधर, यूपी के 10 जिले ऐसे रहे, जहां शनिवार को 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। पिछले दो दिनों में पूरे राज्य में आैसत से 19 गुना ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में रायपुर को पाटन, दुर्ग और भिलाई से जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग डूब गए हैं। झारखंड में खराब मौसम के चलते रांची से छह उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
विज्ञापन


एनसीआर : हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी
दिल्ली-एनसीआर में रविवार और सोमवार को भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री रह सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 29 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री व न्यूनतम पारा 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

धारचुला और किन्नौर में पहली बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश एवं भूस्खलन से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 

  • धारचुला और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। चारधाम यात्रा रविवार तक के लिए रोकी गई है। 

ओडिशा में 13 जिलों में बाढ़
भुवनेश्वर। ओडिशा में मूसलाधार बारिश से 13 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। निचले इलाकों से 70 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हीराकुंड बांध के 16 गेट खोल दिए गए हैं। एनडीआरएफ की तीन समेत राहत एवं बचाव के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed