Delhi Flood News: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश, यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर
यमुना के विकराल रूप ने दिल्ली की सड़कों पर पानी-पानी कर दिया। रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद अब जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश ने दिल्लीवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।
लाइव अपडेट
बाढ़ के बाद रविवार को लोगों ने मौसम का लिया आनंद
दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश से दिल्ली वालों को राहत मिली। दिल्ली में कई दिनों से आई बाढ़ के बाद रविवार को वीकेंड के दिन लोगों ने मौसम का खूब आनंद लिया।दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार शाम होते-होते एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की फिर से चिंता बढ़ गई है।सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा सरकार पर बोला हमला
बहुत मुश्किल से भाजपा ने माना कि ITO बैराज भाजपा की हरियाणा सरकार का है।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) July 16, 2023
देखिए पिछले साल ही हमने हरियाणा सरकार को कहा गया कि इसके गेट जाम हैं।
चिट्ठी भी झूठी है क्या ? pic.twitter.com/HQu6igTQXZ
सलीम फाटक पर हालात हुए सामान्य, गुजरने लगीं ट्रेनें
गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर बोला हमला
मेयर शैली ओबेरॉय ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कश्मीरी गेट में बाढ़ प्रभावित प्रियदर्शिनी कॉलोनी का दौरा किया।हमने कभी दिल्ली की ऐसी हालत नहीं होने दी: कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम दिल्ली में बाढ़ पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। इस बाढ़ के बाद जो कुछ देखने को मिल रहा है वो दुखद है। आज दिल्ली में तीन नहीं चार पार्टी हो गई हैं। आज अफसर भी अलग अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। एपेक्स कमेटी दिल्ली में मौजूद हैं। उस कमेटी में दिल्ली और केंद्र के सभी अहम अधिकारी मौजूद होते हैं। इस कमेटी के चेयमैन दिल्ली के सीएम होते हैं। इस कमेटी की मीटिंग में ये फैसला लिया जाता है की मॉनसून से पहले जो कदम उठाने चाहिए थे वो लिए गए हैं या नहीं। दोनों सरकार ये बता दें कि आखिर कितनी बैठकें इन्होंने की हैं। हमारी 15 साल की सरकार में भी बाढ़ की स्थिति आई है लेकिन ऐसे हालत कभी नहीं होने दिए।आईएसबीटी में बाढ़ का पानी
आईएसबीटी में बाढ़ का पानी अभी तक नहीं निकला है। इस वजह से अंतरराज्यीय बस सेवा ठप है।