फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flight starts from a runway at Noida Airport, 90% domestic passengers

नोएडा एयरपोर्ट पर एक रनवे से शुरू होगी उड़ान, 90 फीसदी घरेलू यात्री

Thu, 08 Oct 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Flight starts from a runway at Noida Airport, 90% domestic passengers
करार... - फोटो : amar ujala

देश के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए बुधवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) व ज्यूरिख एयरपोर्ट कंपनी के बीच करार पर हस्ताक्षर हुए। नोएडा एयरपोर्ट से 2024 में उड़ान सिर्फ एक रनवे से शुरू होगी, दूसरा रनवे बाद में बनेगा। शुरुआत में इस एयरपोर्ट से 90 फीसदी घरेलू यात्री सफर करेंगे। परियोजना की लागत 29560 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एशिया) के सीईओ डेनियल बर्चर ने बताया कि इसे बनाने के लिए स्थानीय कंस्ट्रक्शन पार्टनर को तलाशा जाएगा। उसके साथ मिलकर निर्माण किया जाएगा। कंपनी
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट में निवेश की इच्छुक किसी अन्य कंपनी को भी शामिल कर सकती है। फिलहाल, इसका निर्माण करने की पूरी जिम्मेदारी ज्यूरिख एयरपोर्ट की ही है। ज्यूरिख ने अडानी, डायल व एंकोरेज
विज्ञापन
विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर को पछाड़ते हुए यह बिड हासिल की है। दिल्ली एयरपोर्ट पूरी क्षमता पर चल रहा है, लेकिन पीक आवर में परेशानी भी होने लगी है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली का बोझ कम होगा। 
कुछ उड़ानें नोएडा एयरपोर्ट को ट्रांसफर हो जाएंगी। हालांकि, एयरलाइंस कंपनियों पर निर्भर करेगा। इसके बावजूद नोएडा एयरपोर्ट का दिल्ली एयरपोर्ट से कोई प्रतियोगिता नहीं होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से वर्तमान समय में हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में भारत हवाई सेवाओं का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा, जैसा कि पिछले पांच-छह वर्षों में देखने को मिला है। कई एयरपोर्ट पर सालाना 20 फीसदी से अधिक यात्री बढ़े हैं। उन्होंने दावा किया कि नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा होने पर प्रति वर्ष 12 मिलियन यात्री सफर करेंगे। 

4500 रुपये खर्च होंगे पहले चरण के निर्माण में सीईओ डेनियल बर्चर ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का प्लान उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार पहले ही बना चुकी हैं। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही कनेक्टिविटी पर तेजी से काम होने की उम्मीद है, ताकि 70 किलोमीटर के दायरे में लोग आसानी से यहां पहुंच सकें। कंपनी पहले चरण का काम साढ़े तीन साल में पूरा कर देगी। 


1334 हेक्टेयर के पहले चरण के निर्माण में करीब 4500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शुरुआती दौर में पहले रनवे के साथ ही 12 बोर्डिंग ब्रिज व कार्गो की भी सुविधा होगी। उन्होंने एयरपोर्ट के आसपास 74 हेक्टेयर एरिया में सिटी साइट और लॉजिस्टिक हब विकसित करने की भी बात कही। इसके अलावा होटल व एयरपोर्ट परिसर में मेट्रो स्टेशन योजना आने की भी उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed