फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   flesh trading in internet is boom

मंडी और बाजार में बिकते हैं देह, खरीददार हैं हाईटेक

Thu, 03 Apr 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 03 Apr 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
flesh trading in internet is boom

पुलिस चाहे कुछ भी कहे लेकिन इंटरनेट पर जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इंटरनेट पर ऐसी हजारों साइटों की भरमार है जहां एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर इसे चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बकायदा युवाओं को बकायदा पूरी कड़ी से संपर्क किया जाता है जिससे पुलिस भी इन्हें पकड़ने में असफल साबित होती है। फेसबुक, ट्वीटर से लेकर तमाम सोशल साइटों पर एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर इन्हें चलाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस भी इन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक कई बार पुलिस ऐसी साइटों पर नजर रखकर पूरे रैकेट तक पहुंचने की कोशिश करती है लेकिन हर बार इंटरनेट की सहायता से ये बच निकलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक और ट्वीटर पर लगती हैं ये बाजार

flesh trading in internet is boom

उन्होंने माना है कि गुड़गांव समेत पूरे एनसीआर में धड़ल्ले इस रैकेट को चलाया जा रहा है। इसी हफ्ते पुलिस ने सेक्टर-31 मार्केट में एक मसाज सेंटर पर छापेमारी कर छह लड़कियों को पकड़ा था।

जिसमें ये सभी पिछले काफी समय से यहां पर मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी। इनमें चार नेपाल से जबकि दो वेस्ट बंगाल और हिमाचल प्रदेश से थी। इसी हफ्ते शहर में अन्य सैक्स रैकेट के पर्दाफाश के बाद अब पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी हुई थी।

साइबर एक्सपर्ट राजेश जैन के मुताबिक फेसबुक, ट्वीटर समेत कई ऑनलाइन साइटों पर कॉलगर्ल का बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है। जिसमें कई मोबाइल नंबर से लेकर युवाओं की उम्र तक लेकर अपने स्तर पर सर्वे तक किए जाते है। जिसमें आजकल के युवा फंस रहे हैं। उनके मुताबिक पुलिस की साइबर सेल अगर इस पर कार्रवाई करें तो इसमें कई नामों का खुलासा होगा।

दिन-रात चलता है यह खेल

flesh trading in internet is boom

पुलिस भले ही कितने भी दावे करे लेकिन गुड़गांव में रात को धड़ल्ले से यह खेल चल रहा है। आधी रात के बाद एमजी रोड, राजीव चौक, सेक्टर-29, सोहना रोड पर सड़क किनारे इनका गोरखधंधा चल रहा है।

इनमें विदेशी महिलाएं भी शामिल होती है। इतना ही नहीं पुलिस लाइन, शमां रेस्टारेंट, सिविल अस्पताल के आसपास दिन के उजाले में भी ऐसी महिलाओं की हलचल लगी रहती है। इसके बावजूद पुलिस इस पर कोई काबू नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed