{"_id":"6a637eabd56d12b8f60d1d48","slug":"flats-available-under-the-ddas-employee-housing-scheme-with-a-25-discount-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147384-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीए की कर्मचारी आवास योजना में 25 फीसदी छूट के साथ फ्लैट उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीए की कर्मचारी आवास योजना में 25 फीसदी छूट के साथ फ्लैट उपलब्ध
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीडीए ने सरकारी, कॉर्पोरेट और सेवा क्षेत्र में कार्यरत पेशेवर कर्मचारियों के लिए कर्मचारी आवास योजना-2026 की शुरुआत की है। इसके तहत नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर ए1 से ए4 में 1200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के लिए पंजीकरण 24 जुलाई से शुरू हो गया है, जबकि फ्लैटों की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी।
डीडीए ने योजना के तहत रेडी-टू-मूव फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है। आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। छूट के बाद एक बीएचके फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.40 लाख रुपये, दो बीएचके की 75.55 लाख रुपये और तीन बीएचके की 1.06 करोड़ रुपये रखी गई है। सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड होंगे व बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। परियोजना को मेट्रो, रेलवे स्टेशन, जीटी करनाल रोड, कुंडली और दिल्ली बॉर्डर जैसी प्रमुख कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। प्राधिकरण का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य नौकरीपेशा लोगों को रियायती दरों पर बेहतर आवास उपलब्ध कराना है। ब्यूरो