{"_id":"5e6c21a08ebc3ea7ec01f3ad","slug":"flammable-substance-attack-on-factory-owner-for-not-giving-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी नहीं देने पर फैक्टरी मालिक पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी नहीं देने पर फैक्टरी मालिक पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला
Sat, 14 Mar 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्याला इलाके में नौकरी नहीं देने पर एक व्यक्ति फैक्टरी मालिक पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गया। ज्वलनशील पदार्थ गिरने से पीड़ित मामूली रूप से झुलस गया। उसका जैकेट और स्वेटर जल गया। घायल फैक्टरी मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-11 रोहिणी निवासी विशाल पाटिल (42) का विष्णु गार्डन में विशाल ऑप्टिकल वर्क्स नाम की फैक्टरी है। फैक्टरी में 8 कर्मचारी काम करते हैं। फिलहाल छह कर्मचारी छुट्टी लेकर गांव गए हुए हैं। 11 मार्च की शाम राजू नाम का व्यक्ति विशाल के पास काम मांगने आया। राजू ढाई साल पहले भी फैक्टरी में काम कर चुका था। काम के दौरान नशा करने की वजह से उसे निकल दिया गया था।
विज्ञापन
11 मार्च को राजू फैक्टरी में और विशाल के बांकी के पैसे देकर चला गया। देर रात विशाल फैक्टरी को बंद कर रहा था। इसी दौरान राजू उसके पास आया। राजू के हाथ में एक प्लास्टिक का बोतल था। विशाल को देखते ही उसने बोतल का ढक्कन खोला। बोतल से धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका को भांपते हुए विशाल बोतल पर हाथ मारकर वहां से भागा। वह भागते हुए एक गली में घुस गया। राजू भी उसके पीछे वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
गली बंद होने की वजह से विशाल जान बचाने के लिए एक घर में घुसने लगा। इसी दौरान राजू ने बोतल उसके शरीर पर उड़ेल दिया। ज्वलनशील पदार्थ के गिरते ही विशाल का जैकेट और स्वेटर जल गया।
ज्वलनशील पदार्थ के छींटे पड़ने से विशाल का चेहरा और आंख झुलस गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने विशाल को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस फरार राजू की तलाश में दबिश दे रही है।