फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fixed place of subway stations, collecting ground.

मेट्रो स्टेशनों की जगह तय, जुटा रहे जमीन

Fri, 29 Aug 2014 01:18 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fixed place of subway stations, collecting ground.

डीएमआरसी ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रूट के एलाइनमेंट के साथ ही स्टेशनों की जगह भी निर्धारित कर दी है। इसके बाद स्टेशनों के लिए जमीन जुटाने का काम जीडीए ने शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


चयनित स्थानों पर आ रही सरकारी जमीन के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजने की तैयारी है। निजी जमीन को समझौते पर लिया जाएगा।

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो के आठ स्टेशन बनने हैं। इनके लिए डीएमआरसी ने जमीन की मांग जीडीए से की थी। आमतौर पर मेट्रो स्टेशनों के लिए 500 से 1100 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन


जीडीए ने राजबाग और राजेंद्र नगर स्टेशनों के लिए जमीन का इंतजाम कर लिया है। हिंडन मोटल जीडीए का ही है। इस पर कानूनी रूप से कब्जा लेने के लिए जीडीए ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदनगर और श्यामपार्क स्टेशन के लिए कुछ दुकानों और तीन प्लॉट को हटाया जा सकता है। वीसी संतोष यादव ने बताया कि सरकारी जमीन के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा।


निजी जमीन सहमति पर ली जाएगी। राजनगर को छोड़कर सभी स्टेशन होंगे बीच में-सभी मेट्रो स्टेशन बीचोबीच होंगे। सिर्फ राजनगर एक्सटेंशन (हिंडन विहार) स्टेशन ही बायीं ओर बनेगा।

प्रस्तावित लोकेशन
शहीदनगर-जीडीए मार्केट के पास- कुछ दुकानें हटेंगी
राजबाग-आराधना चौक के पास-निजी जमीन की जरूरत
राजेंद्रनगर-पुलिस चौकी केपास-जमीन की जरूरत नहीं
श्याम पार्क-साहिबाबाद थाने के पास-3 प्लॉट, 8 दुकानें हटेंगी
मोहन नगर-मोहन मीकिंग्स के पास-निजी जमीन की जरूरत
अर्थला-सेल्स टैक्स चेकपोस्ट की कुछ जमीन की जरूरत
राजनगर एक्सटेंशन-साईं उपवन अंडरपास के पास-नगर निगम से ली जाएगी जमीन
नया बस अड्डा- हिंडन मोटल- मोटल पर कब्जे के लिए जीडीए ने लिखा है सरकार को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed