फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five-year ban Increased on SIMI

सिमी पर पांच साल का प्रतिबंध बढ़ा

Thu, 31 Jul 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Jul 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
Five-year ban Increased on SIMI

केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। हाईकोर्ट ट्रिब्युनल ने बुधवार को केंद्र सरकार के फैसले पर मोहर लगाते हुए मामले में अपने निर्णय संबंधी सीलबंद रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है।

विज्ञापन


अब 6 अगस्त से पांच वर्ष तक सिमी पर प्रतिबंध रहेगा। इससे पूर्व सरकार दो वर्ष के लिए प्रतिबंध बढ़ाती रही है।

प्रतिबंध मुद्दे पर सुनवाई के लिए गठित ट्रिब्युनल के न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने सिमी के प्रतिबंध बढ़ाने संबंधी केंद्र सरकार के फरवरी के प्रस्ताव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सिमी के खिलाफ पेश दस्तावेजों व साक्ष्यों से स्पष्ट है कि सिमी के सदस्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं और राजधानी में हुए बम विस्फोट में भी उसका हाथ था।
विज्ञापन


अत: प्रतिबंध उचित है। इस दौरान ट्रिब्युनल ने दिल्ली के अलावा केरल, गुजरात, उड़ीसा इत्यादि राज्यों में भी सुनवाई की। ट्रिब्युनल ने केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल के उस तर्क को स्वीकार कर लिया कि सिमी पर वर्ष 2001 में गैरकानूनी गतिविधियों को देखने के बाद ही प्रतिबंध लगाया था और अभी भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उसकी ऐसी गतिविधियों में लिप्तता को देखते हुए प्रतिबंध कायम रखना जरूरी है। कई बम विस्फोट की घटनाओं में जांच से स्पष्ट हुआ है कि सिमी के सदस्य संगठन का नाम बदलकर इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा राजधानी व अन्य स्थानों में हुए बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार आतंकियों ने माना है कि वे सिमी के सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed