{"_id":"641d0656928cca95340a1583","slug":"five-vicious-robbers-of-iranian-gang-arrested-for-robbing-as-policemen-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिसकर्मी बन लूटने वाले ईरानी गिरोह के पांच दबोचे, कई मामले सुलझाने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिसकर्मी बन लूटने वाले ईरानी गिरोह के पांच दबोचे, कई मामले सुलझाने का दावा
Fri, 24 Mar 2023 10:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:09 AM IST
सार
कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने भूटान के दो सांसदों को पुलिस अधिकारी बनकर लूटा था। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास के पास तुगलक रोड इलाके में विदेशी परिवार से 17 लाख रुपये भी लूटे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशियों को लूटने वाले ईरानी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने भूटान के दो सांसदों को पुलिस अधिकारी बनकर लूटा था। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास के पास तुगलक रोड इलाके में विदेशी परिवार से 17 लाख रुपये भी लूटे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली के छह और गुरुग्राम के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पवन दहिया की देखरेख में एसआई अशोक कुमार व मनीष यादव की टीम ने पिछले सप्ताह ईरानी गिरोह के दो बदमाश घोलम बाहरानी उर्फ खालिद खान और मोजबाता जोलफागारी उर्फ रिजवान खान को सेक्टर-168 नोएडा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दोनों ने वसंतकुंज में ईराक के नागतिरक फातिह जामा मुहम्मद फैथ से पुलिस अधिकारी बनाकर गाड़ी चेक करने की बात कही और 1780 अमेरिकी डॉलर लूट लिए थे। पुलिस ने 20 मार्च को दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया। इनसे पूछताछ के बाद एसआई अशोक कुमार को पता लगा कि महिपालपुर से गिरोह के तीन सदस्य मुंबई भागने की फिराक में हैं। ये कार के लिए डीलर के संपर्क में हैं। इसके बाद पुलिस ने ईरान निवासी सदस्य हुसैन, अब्दुल सलाम और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेक्टर 168 नोएडा में रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली व गुुरुग्राम में छह से सात वारदात कर चुके हैं। इनसे पूछताछ के बाद अख्तर खान और करीन खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
भूटान के दो सांसदों को भी लूटा
आरोपियों ने भूटान के सांसद गयेम डोरगी और अर्जेंट तेशेरिंग को वसंतकुंज इलाके में एंबियंस मॉल के पास शिकार बनाया था। दोनों डीएलएफ माल घूमने गए थे। आरोपियों ने दोनों को नेल्सन मंडेला मार्ग पर रोका और मादक पदार्थ होने की बात कहकर सामान की जांच करने लगे। इसके बाद बैग से 1780 अमेरिकी डॉलर व भारतीय रुपये लूट लिए। आरोपियों ने इस तरह तुगलक रोड थाना इलाके में विदेशी परिवार की एक गाड़ी को रुकवाया और चेक करने के बहाने कार से 17 लाख रुपये लूट लिए।
बरामद सामान
सातों आरोपियों के कब्जे से 2054 अमेरिकी डॉलर, 105 दिरहम, 150 यूरो, 8843600 ईरानी रियाल, 136500 सीरियाई पाउंड, 27,000 दिनार, सऊदी अरब के 100 रियाल, 2 सिंगापुर डॉलर व 16,200 भारतीय रुपये। वारतात में इस्तेमाल चार सेडान कारें, एक हैचबैक कार, पुलिस स्टिकर और 6 नकली नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।