फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five tourist family found their holiday package fake

घूमने आए पांच परिवारों का हॉलिडे पैकेज निकला फर्जी

Wed, 23 Jan 2019 07:58 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 23 Jan 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
Five tourist family found their holiday package fake
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

दिल्ली-एनसीआर मेें घूमने के लिए नोएडा पहुंचे पांच परिवारों को हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित जब कूपन लेकर नोएडा के एक नामी होटल में पहुंचे तो वहां उनकी बुकिंग ही नहीं कराई गई थी। जबकि ट्रेवेल्स एजेंसी ने होटल में कमरा बुक करने की रसीद भी दी थी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ट्रेवेल्स एजेंसी के एक संचालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-27 स्थित एक ट्रेवेल्स एजेंसी ऑनलाइन पैकेज देती है। पिछले सप्ताह मुंबई निवासी नैनेश जतानिया और गुजरात निवासी अभिषेक शर्मा समेत पांच लोगों ने एजेंसी से टूर पैकेज लिया था। पांचों परिवार के लोगों ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


चार दिन पहले ये लोग अलग-अलग फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और यहां से नोएडा स्थित एक नामी होटल आए। यहां आकर उन्होंने रूम बुक होने का मेसेज दिखाया। इस पर होटल मैनेजर ने रूम बुक होने से मना कर दिया। एजेंट को फोन मिलाया तो मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ये लोग सेक्टर-27 स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे तो वहां भी ताला लगा था। इसके बाद इन लोगों ने एसपी सिटी से  शिकायत की।  पुलिस आशंका जता रही है कि इस एजेंसी ने दर्जनों लोगों के साथ ठगी की है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि एजेंसी मालिक केरल के कोच्चि में है। जबकि उसका पार्टनर सेक्टर-34 में रहता है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- सुधा सिंह, एसपी सिटी

ट्रेवेल्स एजेंसियों की जांच करेगी पुलिस
टूर पैकेज के नाम पर फर्जी बुकिंग कराने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी इस तरह की ठगी हो चुकी है। शहर में कई फर्जी ट्रेवेल्स एजेंसियां चल रही हैं जो ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर इस गोरखधंधे को बढ़ा रही हैं। अब पुलिस ट्रेवेल्स एजेंसियों की जांच करेगी। इससे पहले भी गुजरात, महाराष्ट्र व उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ नोएडा में ठगी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed