{"_id":"983d2670b017bd22cf38d891c7b4ec3a","slug":"five-students-from-gurgaon-wins-science-olympiad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस ओलंपियाड में दिखा साइबर सिटी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस ओलंपियाड में दिखा साइबर सिटी का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Jun 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के पांच होनहार छात्रों ने इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में प्रथम रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड के विजेता छात्रों को दिल्ली में बुधवार को हुए कार्यक्रम में नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल अर्बन इस्टेट के दो छात्रों 12वीं कक्षा के आदित्य अरोड़ा ने इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड में और पांचवीं कक्षा के अक्षित गोयल ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में जीत हासिल की।
विज्ञापन
श्रीराम स्कूल अरावली की चौथी कक्षा की छात्रा कारीसा नायर ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रथम रैंक प्राप्त की। दिल्ली पब्लिक स्कूल सुशांत लोक की दसवीं कक्षा की तनय शर्मा ने इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड में दूसरी रैंक और डीपीएस अर्बन एस्टेट की दूसरी कक्षा के क्षितिज सोडाणी ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में तीसरी रैंक हासिल की।
विज्ञापन
फाउंडेशन की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए। फाउंडेशन के डायरेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि ओलंपियाड में 28 राज्यों के 1,360 शहरों के 27 हजार स्कूलों से 34 लाख छात्र शामिल हुए थे। बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का मकसद छात्रों की प्रतिभा को बाहर निकालना है।