फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five steps of election commission to increase voting

चुनाव आयोग के इन 5 कदमों से बना ये रिकॉर्ड

Fri, 11 Apr 2014 03:24 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 03:24 AM IST
विज्ञापन
five steps of election commission to increase voting

लोकसभा चुनाव में तीस साल बाद आखिरकार दिल्ली फर्स्ट क्लास पास हो गई। वोटर्स ने अपने वोट का दम चुनाव आयोग के पांच कदम से खुश होकर दिखाया है।

विज्ञापन


उन्होंने न सिर्फ वोट किया, बल्कि दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एसएमएस व फोन करके बधाई दी।

शारीरिक रूप से अक्षम हो या बुजुर्ग सभी युवाओं जैसा जोश दिखाकर वोट डालने केलिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। आयोग के इन कदमों के चलते वोटर्स वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकले-
विज्ञापन

मतदान के लिए अतिरिक्त दो घंटे

five steps of election commission to increase voting

पहली बार दिल्ली में मतदान के लिए दो घंटे अधिक समय मिला। दिल्ली में कुल 12 घंटे मतदान चला।

पहली बार सुबह आठ के बजाए सात बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे के बजाए छह बजे तक मतदान हुआ। मतदाताओं ने इसका फायदा उठाया। सुबह की सैर के साथ मतदान केंद्र पर वोट करने पहुंच गए।

एसएमएस से जाना पोलिंग बूथ का लोकेशन

five steps of election commission to increase voting

दिल्ली के मतदाताओं की सबसे बड़ी परेशानी थी कि उन्हें पोलिंग स्टेशन मतदाता सूची में नाम पता करना। आयोग ने इस समस्या के समधान के लिए एसएमएस सेवा दी।

एक नंबर जारी किया जिस पर ईपिक नंबर एसएमएस करके पोलिंग बूथ और सूची में नाम का ब्योरा करना आसान हुआ। इस सेवा का 1.50 लाख से ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

विकलांगों को खास सुविधा

five steps of election commission to increase voting

दिल्ली चुनाव में पहली बार शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए विशेष सुविधा भी अधिक मतदान की वजह रही। इस बार वे बुजुर्ग वोटर्स भी घरों से बाहर निकले जो वोट देने कई साल से जाते भी नहीं थे।

व्हील चेयर के साथ एक वालंटियर्स ने उन्हें वोट डलवाने में मदद की। इससे बेहद खुश नजर आए।

मॉडल पोलिंग स्टेशन

five steps of election commission to increase voting

आम धारणा है कि पोलिंग स्टेशन सरकारी इमारत में होता है। कुछ कर्मचारी बैठकर वोट डलवाते हैं। पूछने पर भी जानकारी नहीं मिलती है।

लेकिन इस बार आयोग ने कॉरपोरेट ऑफिस जैसे दिखने वाले मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए। जहां रेड कारपेट बिछा था। वेटिंग एरिया में चेयर्स थीं। पीने का पानी, हेल्प डेस्क और पंखे की व्यवस्था।

सितारों की अपील

five steps of election commission to increase voting

दिल्लीभर में राजनीतिक दल ही नहीं दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भी मतदाताओं के बीच सितारों के के साथ पहुंचा।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा से लेकर सुनिधि चौहान, पलाश सेन, सिंगर केके ने दिल्ली पहुंचकर दिल्लीवालों से वोट डालने की अपील की। लोगों के बीच जाकर रैली, पदयात्राओं से वोट की ताकत के बारे में लोगों को बताया गया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने क‌हा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में वोटर्स ने जमकर वोट किया है यानी वो जागरूक हो रहे हैं। वह हमारी सुविधाओं से भी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed