फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five more inmates of Delhi jails test positive for Covid 19

दिल्ली की जेलों में पांच और कैदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अब तक 45 कैदी हो चुके हैं संक्रमित

Sun, 28 Jun 2020 06:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 28 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
five more inmates of Delhi jails test positive for Covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के जेलों में बंद कैदी भी अब कोरोना से सुरक्षित नहीं हैं। अब इनमें भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। रविवार को ऐसे ही पांच कैदी मिले हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं। इस तरह अब तक दिल्ली में 45 कैदियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि 75 जेल स्टाफ सदस्य भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। जेल प्रशासन ने संदिग्ध कोरोना वायरस मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए हैं।

विज्ञापन


नए कैदियों की जांच की जा रही है और कैदियों और कर्मचारियों के आवासीय परिसरों को रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोनो वायरस संक्रमण के मद्देनजर, 20 जून तक दिल्ली में विभिन्न जेलों से 4129 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की जेलों में फेस माक्स, हैंडवाश और सैनिटाइटर भी बनाए जा रहे हैं।

मंडोली जेल में पांच कैदी कोरोना संक्रमित 
मंडोली जेल में बंद पांच कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक कैदी की मौत के बाद 29 कैदियों का कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें 17 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसमें से तीन का दोबारा टेस्ट किया गया था। जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 14 कैदी का टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है। वहीं जेल नंबर 11 और 12 से दो कैदियों की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। दोनों कैदी इलाज करवाकर वापस जेल में आ गए थे। लेकिन इस दौरान उनका कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित पाए गए कैदियों को क्वारंटीन में भेजकर उनका इलाज करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed