{"_id":"5d9e89438ebc3e93b95239ff","slug":"five-month-innocent-lost-life-in-couples-quarrel-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के झगड़े में पांच माह के मासूम की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के झगड़े में पांच माह के मासूम की गई जान
Thu, 10 Oct 2019 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर इलाके के कोंडली में पति-पत्नी के झगड़े में डंडा लगने से पांच माह के मासूम की मौत हो गई। नशे में धुत पति ने पत्नी को कील लगा डंडा मारा। लेकिन डंडा पत्नी को न लगकर उसकी गोद में मौजूद पांच माह के बच्चे के माथे पर लग गया।
विज्ञापन
हालांकि मासूम के सिर से खून तो नही निकला, लेकिन सिर में अंदर खून का थक्का जम गया। एलबीएस अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इस बीच आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को अचानक मासूम की तबीयत बिगड़ गई। मैक्स अस्पताल ले जाने पर मासूम तनिष्क की मौत हो गई। पुलिस ने दीप्ति की शिकायत पर पति सत्यजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दीप्ति और सत्यजीत गाजीपुर इलाके के कोंडली में पांच माह के मासूम तनिष्क के साथ रहते थे। करीब ढाई साल पूर्व दीप्ति व सत्यजीत ने प्रेम विवाह किया था। सत्यजीत एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर अटेंडेंट की नौकरी करता था।
दो माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। सत्यजीत को शराब पीने की आदत है। अक्सर शराब के नशे में वह पत्नी को पीटता था। आरोप है कि सोमवार रात को वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात पर उसका दीप्ति से झगड़ा हो गया।
इसी दौरान उसने कील लगा डंडा दीप्ति को मारा। डंडा दीप्ति का न लगकर उसकी गोद में मौजूद बेटे तनिष्क को लग गया। फौरन दोनों उसे एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ज्यादा चोट न लगने की बात कर उसकी छुट्टी कर दी।
इस बीच अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो आरोपी फरार हो गया। बुधवार को मासूम अचानक उलटी करने लगा तो दीप्ति उसे लेकर मैक्स अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।